तारक मेहता का उल्टा’ चश्मा पिछले 13 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो का हर किरदार देश के घर घर में फेमस है। बबिता जी का रोल प्ले कर रहीं मुनमुन दत्ता जितनी ग्लैमरस दिखती हैं असल जिंदगी में वह उससे कहीं ज्यादा बोल्ड हैं। मुनमुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ट्रांस्फॉर्मेंशन लुक से फैंस को शॉक्ड कर दिया।
शेयर किया ये लुक
पहली तस्वीर में उनका वजन बढ़ा हुआ था जबकि अब वह पहले से काफी फिट हैं। एक फोटो में उन्होंने सलवार सूट पहना है तो दूसरे में वह जिम के कपड़ों में हैं। तस्वीर के साथ मुनमुन ने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बताया और लिखा- ‘नियमित एक्सरसाइज के साथ विशेष तरह का डाइट शामिल किया और मेरे शरीर में होने वाले बदलाव को महसूस किया।’
आगे लंबा है रास्ता
‘अच्छी बात यह थी कि चार महीने वर्कआउट नहीं करने के बाद मैं फिर से लगातार वर्कआउट करने लगी। बदलाव को देखते और महसूस करते हुए, मैं अपने व्यस्त शेड्यूल में से जब भी संभव हो पाता है एक्सरसाइज करने के अपने स्वभाव में वापस आ गई हूं। परफेक्ट बॉडी पाने के लिए लंबा रास्ता तय करना है लेकिन मैं ट्रैक पर हूं और प्रेरित भी हूं। यह एक यात्रा होगी और मैं आगे देख रही हूं।’
हाल ही में लिया नया घर
बता दें कि हाल ही में मुनमुन दत्ता ने मुंबई में अपना घर खरीदा है। नए घर में शिफ्ट होने साथ ही उन्होंने फैंस से ये गुड न्यूज भी शेयर की। मुनमुन ने बताया कि पिछले दिनों वो व्यस्त थीं पर अब उन्होंने अपनी यूट्यूब चैनल फिर से शुरू कर दिया है। वैसे मुनमुन पिछले दिनों शो में टप्पू का किरदार निभा रहे राज अंदकत के साथ के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर भी मुनमुन सुर्खियों में छाईं थीं।