नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा एवम मुख्य नगरपालिका अधिकारी अवस्थी ने किया शहर के विभिन्न चौक चौराहों में पेड़ पौधों का निरीक्षण

सीएमओ ने गर्मी के मौसम को देखते हुए नियमित पानी डालने के लिए कर्मचारियों को दिए निर्देश

शक्ति शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना ही हम सभी की प्राथमिकता- सुषमा धातु जायसवाल अध्यक्ष नगर पालिका शक्ति

सक्ती– नगर पालिका शक्ति की अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी मिथिलेश कुमार अवस्थी ने 13 मार्च को शक्ति नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित स्टेशन रोड में भारत माता चौक, अग्रसेन चौक, गौरव पथ मार्ग पर स्थित भारत माता चौक, रेस्ट हाउस के बगल में स्थित सूर्य देव स्थान एवं बालक हाई स्कूल के सामने स्थित भारत माता सहित नाका चौक के हमर छत्तीसगढ़ चौक का भी निरीक्षण किया, इस दौरान गर्मी मौसम को देखते हुए सुषमा दादू जायसवाल ने नगरपालिका के कर्मचारियों को उपरोक्त सभी चौक में जहां की पेड़ पौधे एवं उद्यान के रूप में लगाया गया है, उनमें नियमित पानी का छिड़काव करने के भी निर्देश दिए तथा इस अवसर पर नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी मिथलेश अवस्थी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे, तथा सीएमओ अवस्थी ने भी नगरपालिका के कर्मचारियों को कहा कि शक्ति शहर के ऐसे सभी स्थानों पर जो की सुंदरता की दृष्टि से नगर पालिका द्वारा स्थापित किए गए हैं, उनका विशेष रूप से देखभाल करना एवं नियमित रूप से उनका रखरखाव करना हम सभी की जिम्मेदारी है, एवं ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ हो चुकी है तथा पेड़- पौधे पानी के अभाव में समाप्त न हो इस दिशा में नियमित पानी का छिड़काव किया जाए, इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने शक्ति शहर के विभिन्न वार्डो में जाकर सड़क नाली का भी जायजा लिया,साथ ही स्वच्छता को लेकर भी नगरपालिका इन दिनों काफी सजग नजर आ रही है

 

स्वच्छता दीदियों को जहां और अधिक उनके कार्यों को गति देने की दिशा में रिक्शा के साथ-साथ छोटे ऑटो वाहन भी उन्हें उपलब्ध करवाए गए हैं, जिससे स्वच्छता दीदियां इन वाहन पर प्रत्येक वार्डों में पहुंचकर प्रतिदिन डोर टू डोर कचरा एकत्रित कर रही हैं,तथा शक्ति शहर को स्वच्छ बनाना ही नगरपालिका का प्रथम लक्ष्य है, एवं नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने भी नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद ही अपनी पहली प्राथमिकता शक्ति को स्वच्छ शक्ति बनाने को लेकर दी थी, तथा इसी दिशा में नगरपालिका निरंतर ध्यान दे रही है एवं नगरपालिका के भी सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि, एल्डरमैन एवं कर्मचारी भी पूरी सक्रियता के साथ शहर को स्वच्छ बनाने के लिए ध्यान दे रहे हैं, साथ ही यहां के नागरिक भी कचरे को निर्धारित स्थल पर ही फेंकते हैं, एवं नगर पालिका के कार्यों में सहयोग करते नजर आते हैं, वही नगर पालिका की उपाध्यक्ष नेहा श्याम सुंदर अग्रवाल भी निरंतर स्वच्छता को लेकर सजग नजर आती हैं, साथ ही नगरपालिका के सभी सभापति भी सक्रिय रूप से नगरपालिका के कार्यों को व्यवस्थित बनाने एवं शहर को स्वच्छ तथा साफ सुथरा रखने की दिशा में अपना योगदान दे रहे हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *