नगरपालिका की शव वाहन,जेसीबी एवं अन्य वाहनें हुई जर्जर

किरन्दुल-किरन्दुल नगरपालिका परिषद की शांति वाहन जेसीबी एवं अन्य वाहनें जर्जर हो चुकी हैं।बता दें नगरपालिका में 01 ही शांति वाहन मौजूद है जो 13 वर्षों से संचालित हैं जिसे किरन्दुल के साथ ही पालनार,चोलनार,बचेली,हिरोली,गुमियापाल एवं आसपास के गांवों में भेजा जाता है।इतने वर्षों में शासन प्रशासन द्वारा नवीन शांति वाहन की व्यवस्था नहीं की गई और वाहन सिर्फ काम चलाऊ वाहन बनकर रह गई है जो कभी भी बंद हो सकती है।

इसके अलावा नगरपालिका की अन्य वाहनें जेसीबी,ट्रैक्टर,छोटा हाथी की स्थिति भी काफी दयनीय हो गई है जिसके कारण कई सफाई,मरम्मत एवं निर्माण कार्यों में परेशानियां आती हैं।मुख्य नगरपालिका अधिकारी पवन कुमार मेरिया ने कहा कि कुछ वाहनों की सुधार कार्य की गई है एवं नए वाहनों के लिए टेंडर हो गई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *