सड़क हादसे में घायल युवाओं को मुंडामी ने पहुंचाया जिला अस्पताल

किरन्दुल। दंतेवाड़ा मुख्य मार्ग पर सातधार के पास बाइक दुर्घटना में 3 मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए थे।जिनमें से इलाज के दौरान डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में सुनील की मृत्यु हो चुकी है,जिन्हें गंभीर अवस्था में वहां से गुजर रहे भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुडामी ने अस्पताल पहुंचाया था।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुडामी अपने ग्रह ग्राम पालनार से क्रिकेट प्रतियोगिता के कार्यक्रम के बाद दंतेवाड़ा वापस लौट रहे थे।तभी सातधार के पास सड़क दुर्घटना में 3 युवक राजा,सुनील,छन्नू , गंभीर रूप से घायल पड़े थे।

मुडामी ने अपने साथियों के सहयोग से घायलों को निजी गाड़ी में जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भेज कर भर्ती कराया। घायलों में सुनील और राजा को सिर पर गम्भीर चोटें लगने की वजह से स्थिति नाजुक बनी हुई है। दोनो घायलों की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें उचित ईलाज के लिय उच्चस्तरीय अस्पताल में रेफर कर दिया है।

इलाज के दौरान लगातार भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुडामी घायलों के प्राथमिक ईलाज से लेकर रेफर तक सहयोग करते रहे।

इस दौरान मुडामी ने घायक युवाओं के ईलाज के लिये परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *