Pushpa 2 देखने के बाद Mukesh Khanna ने दिया रिव्यू, Allu Arjun को अपने इस रोल के लिए बताया फिट

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) को रिलीज के बाद से ही दर्शकों और क्रिटिक्स का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सुकुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने सिर्फ एक हफ्ते अंदर बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, अब फिल्म को लेकर ‘शक्तिमान’ के रोल से मशहूर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने भी अपने विचार शेयर किया है.

इस सीन ने मुकेश खन्ना को किया प्रभावित

मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) के वीडियो पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो में वो कह रहे हैं कि ‘पुष्पा 2’ में खर्च किया गया हर एक रुपया स्क्रीन पर साफ नजर आ रहा है. इसके साथ ही उन्होंने रिव्यू देते समय बताया कि फिल्म का शुरुआती सीन उन्हें बेहद पसंद आया, जिसमें पुष्पा हवा में लटककर फाइट करता है. उन्होंने इस सीन की तुलना मनमोहन देसाई की फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ से की है. ये पहली बार था जब उन्होंने अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का काम देखा है. उन्होंने अर्जुन के अभिनय को 10 में से 8-9 नंबर दिए हैं.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *