शक्ति जिले के नए पुलिस कप्तान एम आर अहिरे ने दी सक्ति में एंट्री

2 मई को शक्ति पहुंचे एम आर अहिरे का विभिन्न संस्था प्रमुखों ने किया स्वागत

सक्ति- छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा नवीन शक्ति जिले के लिए ओएसडी के रूप में नियुक्त किए गए एमआर आहिरे ने 2 मई को शक्ति पहुंचकर अपनी एंट्री दी, इस दौरान शासकीय विश्राम गृह शक्ति में जिले के नव पदस्थ पुलिस ओएसडी का अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहम्मद तसलीम आरिफ एवं सक्ति थाना टीआई रूपक शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त रूप से स्वागत किया गया तथा इस दौरान नव पदस्थ ओएसडी से शक्ति शहर के विभिन्न शहरी/ग्रामीण जनप्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों के सदस्यों, व्यापारिक, सामाजिक, धार्मिक, स्वयंसेवी तथा पत्रकार संगठनों के सदस्यों ने पहुंचकर वेलकम भी किया, तो वही नव पदस्थ ओएसडी अहिरे ने भी सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर उनका अभिवादन स्वीकार किया, साथ ही कहा कि नवीन जिले सक्ति में पुलिस प्रशासन शासन की मंशानुरूप आम जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगा,तथा नवीन शक्ति जिले में पुलिस विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगा

उल्लेखित हो कि नवीन जिले शक्ति में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नए ओएसडी के रूप में विगत सप्ताह भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी नूपुर राशि पन्ना की नियुक्ति की गई थी, तो वही छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय रायपुर ने नवीन जिले शक्ति के लिए ओएसडी के रूप में एम आर अहिरे को पदस्थ किया है, तथा पहली बार शक्ति में पुलिस ओएसडी के रूप में अहिरे अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *