MP: चला गया मानसून, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

भोपाल: मध्य प्रदेश में अब बारिश का दौर खत्म हो गया है और ठंड ने दस्तक दे दी है। आप सभी जानते ही होंगे कि इस बार प्रदेश में बारिश ने कई जगह तबाही मचाई है, हालाँकि अब बारिश रुक गई है और ठंड शुरू हो चुकी है। रात के तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है, और इससे मौसम में ठंडक महसूस होने के बारे में कहा जा रहा है।
आपको बता दें कि दो दिन तक सक्रिय रहा कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पढ़ गया है, और इससे बारिश के आसार कम ही बन रहे हैं। वहीं हवा का रुख उत्तरी होने से प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 20 डिग्री से नीते होने के आसार बन रहे हैं। आपको बता दें कि यह ठंड की दस्तक का संकेत है और ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। आप सभी यह तो जानते ही होंगे कि बीते मंगलवार तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई और बिजली गिरने से मौते भी हुईं।
वहीं उसके बाद भोपाल में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्‍य से तीन डिग्री सेल्सियम कम है। अब मौसम विभाग का कहना है कि इस समय हवा का रुख बदलकर उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी हो गया है और इसके चलते दोपहर में आसमान साफ होने की वजह से धूप खिलने लगी है और रात में तापमान कम हो रहा है। अब आने वाले दिनों में ठंड तेजी से बढ़ने वाली है और तापमान में गिरावट भी तेजी से आने की संभावना जताई गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *