सांसद गुहाराम अजगळे ने शक्ति ने किया श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण

महिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष गीता देवांगन के निवास पर चल रही पितृ मोक्षार्थ गया भागवत में शामिल हुए सांसद

क्ति- जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगळे 23 मई की देर शाम शक्ति शहर के महामाया मंदिर रोड स्थित महिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा जिले की अध्यक्ष  गीता सेतराम देवांगन के निवास पर पितृ मोक्षार्थ गया श्रद्धा अंतर्गत चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में शामिल होकर कथा श्रवण किए

इस अवसर पर उनके साथ भाजपा शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, शक्ति ग्रामीण मंडल अध्यक्ष,एवम जनपद पंचायत के सांसद प्रतिनिधि प्रेमलाल पटेल, युवा मोर्चा पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय कश्यप, भाजपा शक्ति नगर मंडल उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन, भाजपा शक्ति नगर मंडल महामंत्री रामनरेश यादव, सीनियर एडवोकेट सत्येंद्र नाथ सोनी, कृष्ण कुमार देवांगन प्रमुख रूप से उपस्थित थे, तथा इस दौरान सांसद गुहाराम ने व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक विनोद त्रिपाठी से भी आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आयोजक परिवार के गीता देवांगन एवं सेतराम देवांगन से भी मुलाकात की इस दौरान व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक पंडित विनोद त्रिपाठी द्वारा सांसद सहित अन्य आगंतुक गणमान्य नागरिकों का भी गमछा पहनाकर सम्मान किया गया

साथ ही इस अवसर पर सांसद गुहाराम अजगळे ने आयोजक परिवार के आग्रह पर कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण हमें अपने जीवन के व्यस्त समय में से कुछ समय निकाल कर अवश्य करना चाहिए तथा मेरा यह सौभाग्य है कि आज मुझे इस कथा श्रवण का लाभ मिला एवं मैं आयोजक परिवार को इस नेक पुण्य के कार्य के लिए बहुत-बहुत साधुवाद देता हूं

उल्लेखित हो कि महिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा जिले की अध्यक्ष गीता सेतराम देवांगन द्वारा अपने निवास पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन अपने सुपुत्र की पुण्य स्मृति में कराया जा रहा है,तथा 22 मई से यह कार्यक्रम प्रारंभ हुआ है, जिसमें प्रतिदिन काफी संख्या में माताएं बहने एवं श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित होकर कथा श्रवण कर रहे हैं, तथा प्रथम दिवस 22 मई को छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद  ज्योत्सना महंत, उनके सुपुत्र सूरज महंत सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी उनके निवास पर पहुंचकर कथा श्रवण किया था

एवं सांसद गुहाराम ने  गीता सेतराम देवांगन के यहां से कथा श्रवण कर नवधा चौक में चल रही अखंड नवधा रामायण के कार्यक्रम में भी शामिल होकर वहां मत्था टेका तथा नवधा रामायण का श्रवण किया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *