12वीं पास को रोजगार शुरू करने के लिए 50 लाख तक का लोन देगी MP सरकार

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री उद्यमी क्रांति योजना के तहत बड़ा निर्णय लिया है। जी दरअसल सरकार अब 12वीं पास को रोजगार शुरू करने के लिए एक लाख रुपए से 50 लाख रुपए तक लोन देगी। कहा जा रहा है इसमें 18 से 40 उम्र के लोग शामिल होंगे। केवल इतना ही नहीं बल्कि मार्जिन मनी के बजाय 3% ब्याज सरकार भरेगी। आपको यह भी बता दें कि मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर बीते सोमवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित समारोह में यह बात कही है। इस दौरान उन्होंने मंच से कई घोषणाएं भी की है। इसी के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान का अवतार बताया है। उन्होंने कहा कि ‘पीएम ने आपदा को अवसर में बदला है।’
क्या की सीएम ने घोषणाएं-
– सौर ऊर्जा 2 मेगावॉट लगाने पर 3 रुपए में खरीदेंगे।
– 1 लाख से 50 लाख तक रोजगार शुरू करने देंगे। जिसका सरकार 3% ब्याज देंगी।
– हर परिवार को घर दिया जाएगा।
– सभी छूटे नाम भी जोड़ेंगे।
बिजली खरीदेंगे- इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि ‘हमने तय किया है कि कुसुम ‘A’ योजना के अंतर्गत कोई भी किसान, किसानों का संगठन, नौजवान, नगर पालिका, ग्राम पंचायत दो मेगा वॉट तक का सोलर प्लांट लगाना चाहेंगे, तो वो जितनी बिजली बनाएंगे, हम उसे 3 रुपए तक खरीदने की गारंटी देंगे।’
आगे उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी अद्भुत नेता है। एक गौरवशाली, वैभवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री भारत के लिए वरदान हैं। वो आपदा को अवसर में बदलना जानते हैं। कोरोना के संकट में उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया। मैं उस समय खुद कोरोना से संक्रमित था और अस्पताल में भर्ती था। मैंने उसी समय तय कर लिया और संकल्प लिया कि आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश।’

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *