MP: दुष्कर्म के बदले सामूहिक दुष्कर्म

रीवा: मध्य प्रदेश से हाल ही में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ नाबालिग बहन के साथ हुई दरिंदगी का बदला लेने के लिए दो सगे भाइयों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया है। मिली जानकारी के तहत आरोपियों की नाबालिग बहन के साथ पीड़िता के भाई ने 7 महीने पहले दुष्कर्म क‍िया था। इस पूरे मामले को रीवा जिले गढ़ थाना क्षेत्र की बताया जा रहा है।

यहाँ एक किशोरी के साथ 7 महीने पहले दरिंदगी हुई थी। अब आरोपी की 16 साल की बहन ने पीड़िता के 2 सगे भाइयों पर दुष्कर्म का आरोप लगा डाला है। बताया जा रहा है किशोरी ने शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा क‍ि, ‘घर में घुसकर दोनों सगे भाईयों ने उसके साथ दरिंदगी की और उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उस वक्त वह घर में अकेली थी।’ इस पूरे मामले में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट (POCSO) सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है प्रारंभिक जांच में यह बदले की भावना से हुआ दुष्कर्म माना जा रहा है। 7 महीने पहले नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात हुई थी जिसका आरोपी अभी जेल में है। वहीं अब आरोपी की नाबालिग बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। बताया जा रहा है इस घटना को पीड़िता किशोरी के भाइयों ने बदला लेने की नीयत से अंजाम दिया है। अब पुलिस आरोपियों की गिफ्तारी के लिए जगह-जगह छापे मार रही है हालाँकि अब तक कोई पकड़ में नहीं आया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *