शादी की तैयारियों के बीच मौनी रॉय ने दिखाया अपना बोल्ड लुक

बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय फिल्मों के साथ अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद भी करते हैं। एक बार फिर से मौनी रॉय अपने बोल्ड अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं।

उनकी बिकिनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें मौनी रॉय का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। अपनी बिकिनी तस्वीर को अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। मौनी रॉय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने हॉट और बोल्ड बिकिनी तस्वीरों को शेयर किया है।

तस्वीरों में मौनी रॉय यल्लो कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। जिसमें अभिनेत्री का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में मौनी रॉय अलग-अलग पोज में बिकिनी पहने तस्वीरें क्लिक करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने खास कैप्शन भी लिखा है। मौनी रॉय ने कैप्शन में लिखा, जिंदगी के पल एग्लियो ओलियो का एक संग्रह है… सबसे निश्चित रूप से एग्लियो ओलियो! जो मुझे जानता है वह सब जानते है।’

सोशल मीडिया पर मौनी रॉय की हॉट और बोल्ड बिकिनी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री के फैंस उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि मौनी रॉय चंद दिनों के अंदर शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी को लेकर लंबे समय से अफवाहों का बाजार गर्म है। बीते दिनों ऐसी अफवाह थी कि मौनी रॉय दुबई में शादी करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने भारत में ही शादी करने का फैसला किया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *