शराब भट्टी को निशाना बनाने वाला मोटर साइकिल चोर गिरफ्तार

तिल्दा नेवरा, थाना प्रभारी शरद चन्द्रा से प्राप्त जानकारी के अनुशार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम तुलसी नेवरा निवासी दीपक वर्मा चोरी की मोटरसाइकिल बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है की सूचना तस्दीक हेतु पुलिस स्टाफ के द्वारा दीपक वर्मा का पता किया गया दीपक वर्मा एक मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स बिना नंबर प्लेट की अपने पास रखा मिला जिसे वाहन के कागजात पेश करने नोटिस देने पर मोटरसाइकिल को रावांभाटा रायपुर शराब भट्टी के पास से चोरी कर लाना बताया जिस पर आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स बिना नंबर प्लेट कीमती 50000/ एक नग डुप्लीकेट चाबी जब तक किया आरोपी को पुनः पूछताछ करने पर इसके अतिरिक्त 4 नग मोटरसाइकिलो को बेमेतरा शराब भट्ठी,मांढर शराब भट्ठी, भाटापारा शराब भट्ठी के पास से अलग-अलग चार दिनों में जाकर विगत दो माह के भितर चोरी कर मोटर साइकिलो को अपने घर में छुपाकर रखना स्वीकार किया।


आरोपी के घर से 04 नग मो.सा.हुआ कीमती 155000/- रूपये कुल राशि कीमती 20000/ रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का उक्त कृत्य धारा- 41(1+4)/379 भादवि का जुर्म घटित करना पाये जाने से प्रकरण सदर पंजीबद्ध कर जप्त वाहनों के असलीमालिकों की पता तलाश किया जा रहा है आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतू न्यायालय पेश किया गया है।जहा से उसे जेल भेज दिया गया
नाम आरोपी:- दीपक कुमार वर्मा पिता दउवा राम वर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड क्र.06 तुलसी थाना तिल्दा नेवरा जिला-रायपुर
अप.क्र. 03/21 धारा 41(1+4)/379 भादवि
जप्त:- 04 नग मो.सा. हीरो HF डिलक्स तथा 01 नग मो.सा. हीरो स्पेण्डर प्रो पुरानी इस्तेमाली कुल 05 मोटरसाइकिल कीमती करीबन 2,00,000/- रूपये
उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी शरद चन्द्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रनेश सेठिया, आर0 महेन्द्र वर्मा, संदीप सिंह, केशव राठौर, छबि पटेल, मधुसूदन वर्मा, आलोक शर्मा एवं लाहौर गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *