14 जनवरी को 87 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, कृषि विभाग शक्ति में पदस्थ रोशन लाल पटेल के पूज्य पिता थे मोतीलाल
सक्ती– कृषि विभाग शक्ति में पदस्थ एडीओ रोशन लाल पटेल एवं नागरिक आपूर्ति निगम में पदस्थ जवाहर लाल पटेल के पूज्य पिता ग्राम- सकरेली कला निवासी सेवानिवृत्त प्रधान पाठक मोतीराम पटेल (गुरुजी) का 14 जनवरी 2022 को आकस्मिक निधन हो गया, जिनका अंतिम संस्कार सकरेली कला के मुक्तिधाम में किया गया, उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके गृह निवास सकरेली कला से निकाली गई जिसमें काफी संख्या में ग्रामवासी एवं उनके परिजन मौजूद रहे
तथा मोतीलाल पटेल (गुरुजी) 87 वर्ष की उम्र के थे, तथा स्कूल शिक्षा विभाग में सेवाएं देकर वे सेवानिवृत्त हुए थे, तथा वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार बिलखता छोड़ गए हैं, एवं उनके निधन पर लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, तो वही मोतीलाल पटेल गुरूजी काफी मृदुभाषी, मिलनसार एवं लोकप्रिय थे तथा प्रखर व्यक्तित्व के धनी थे उनके निधन को क्षेत्रवासियों ने एक अपूरणीय क्षति बताते हुए पटेल परिवार सकरेली कला के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है

वहीं कृषि विभाग शक्ति के भी अधिकारी/ कर्मचारियों ने मोती लाल पटेल (गुरुजी) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, साथ ही सकरेली कला के ग्राम वासियों ने भी कहा है कि मोतीलाल पटेल गुरुजी सदैव अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजगता के साथ कार्य करते थे, एवं गांव के विकास एवं सुख- दुख में भी लोगों के साथ सदैव खड़े होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते थे,
तथा मोती लाल पटेल गुरु जी के शिक्षक करते हुए उनके द्वारा पढ़ाए गए बच्चे भी आज राज्य तथा राष्ट्र के विभिन्न उच्च पदों पर आसीन होकर सेवाएं दे रहे हैं