CG में मां-बेटी की हत्या, अधजली हालत में मिली दोनों की लाश

बलौदाबाजार। जिले से हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है. भदरा गांव के एक घर में मां और बेटी की अधजली लाश मिली है. घटना से गांव में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वहीं फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर पहुंच गई है. यह मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार आज सुबह कसडोल पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भदरा में मां और बेटी की लाश उनके ही घर में पड़ी हुई है. घटना की सूचना पर तत्काल कसडोल थाना प्रभारी रितेश मिश्रा घटना स्थल पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए हैं. वहीं मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी गई है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *