प्रदेश में मानसून 15 से 17 जून के बीच दस्तक देगें

रायपुर। प्रदेश में तेजी गर्मी के बाद मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों बादल छाए हुए है। मौसम में अचानक बदलाव हुआ और बादल छाने के बाद हवाएं भी चलने लगी। आपको बता दें कि प्रदेश में मानसून 15 से 17 जून के बीच दस्तक देने वाला है। इससे पहले प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया। राजधानी रायपुर के कई जगहों पर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर संभाग में तापमान में गिरावट आ सकती है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *