रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरु होकर 27 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। यह छत्तीसगढ़ विधानसभा का चौदहवां सत्र है। एक सप्ताह चलने वाले इस सत्र में 5 बैठकें होगी।
