मानसून: प्राकृतिक आपदा से बचाव और राहत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा आगामी मानसून 2022 में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था हेतु दिये गये निर्देशानुसार आगामी आदेश पर्यन्त सूरजपुर कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का फोन नम्बर +91-07775-266116 है। इसके नोडल अधिकारी एवं दल प्रभारी शिव कुमार बनर्जी, संयुक्त कलेक्टर सूरजपुर होंगें। जिनका मोबाईल नम्बर +91-8965080888 है।

उक्त कार्य हेतु सददाब हुसैन सहायक ग्रेड-03, शा.उ.मा.वि. डुमरिया, अनंत कुमार ठाकुर भृत्य, शा.उ.मा.वि. गिरवरगंज प्रातः 04 से प्रातः 10 तक, राजकुमार सहायक ग्रेड-03, शा.हा.से. स्कूल मजीरा, मोतीलाल राजवाडे़ भृत्य, शा.उ.मा.वि. गिरवरगंज प्रातः 10 बजे से सायंः 04 बजे तक, ललीत साहू सहायक ग्रेड-03 शा.उ.मा.वि. कृष्णपुर, अनिल कुमार रायल भृत्य, शा. हाई स्कूल पटना सायं 04 से रात्रि 10 बजे तक एवं योगेश सिंह सहायक ग्रेड-03, शा.उ.मा.शा. अगस्तपुर, राहुल सिंह भृत्य, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर रात्रि 10 से प्रातः 04 तक समय सारणी अनुसार कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। उक्त स्थापित कंट्रोल रूम अवकाश के दिनों में भी 24 घंटा कार्य करेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *