समुद्र किनारे रेत में लिपटे मोनालिसा ने दिए बोल्ड पोज

मोनालिसा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनका हॉट और बोल्ड अंदाज देखने को मिला है। मोनालिसा की यह तस्वीर किसी समुद्र किनारे की है। तस्वीर में उन्होंने प्रिंटेड ब्रालेट पहनी हुई है। इसके साथ मोनालिसा ने मैचिंग मीनी स्कर्ट भी डाली है। साथ ही उन्होंने हैट भी पहनी हुई है। जो उनके हॉट और बोल्ड अंदाज को बढ़ा रहा है।

तस्वीर में मोनालिसा समुद्र किनारे रेत में लिपटी दिख रही हैं। इस तस्वीर में उनका बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ‘नजर’ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘सूरज, समुद्र, रेत और मैं।’ सोशल मीडिया पर मोनालिसा की यह हॉट और बोल्ड तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री के बहुत से फैंस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपको बता दें कि मोनालिसा ने कल यानी 17 जनवारी को अपनी शादी की 5वीं सालगिरह मनाई। उन्होंने साल 2017 में भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी। इन दोनों ने टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था। शादी की पांचवी सालगिरह के मौके पर मोनालिसा ने पति विक्रांत के साथ अपनी रोमांटिक और बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *