समंदर किनारे मोनालिसा ने लगाई आग

टीवी जगत की मशहूर अदाकारा मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर अपने हुस्न का खूब जलवा बिखेरती हैं। वह अपने प्रशंसकों को खुश करने का कोई अवसर नहीं छोड़ती हैं। अब मोनालिसा ने समंदर किनारे फोटोशूट करवाया है जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर छा गई हैं। मोनालिसा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी नई फोटोज साझा की हैं, जिसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं।

इस फोटोशूट में मोनालिसा ने व्हाइट कलर की ऑफ शोल्डर शॉर्ट ड्रेस पहनी है तथा अपनी दिलकश अदाओं से प्रशंसकों के होश उड़ा रही हैं। उन्होंने ये फोटोशूट समंदर किनारे बीच पर करवाया है। फोटोज में मोनालिसा का लुक जबरदस्त कहर ढा रहा है। मोनालिसा ने अपने बालों को खुला रखा है तथा कानों में डिजाइनर ईयररिंग्स पहने हैं, जो उनके लुक को और हॉट बना रहे हैं। इसके साथ ही मोनालिसा ने मैचिंग कलर के हील्स पहन रखे हैं।

वही मोनालिसा की इन फोटोज को खूब लाइक एवं साझा किया जा रहा है। कमेंट सेक्शन में प्रशंसकों ने फायर इमोजी की बरसात कर दी है। मोनालिसा की प्रशंसा करते हुए एक शख्स ने लिखा, उफ्फ। दूसरे ने कमेंट किया, गॉर्जस प्रिंसेस। बता दे कि मोनालिसा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में बताया है कि वह Dhappa से डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। ध्यान हो कि मोनालिसा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं तथा अक्सर प्रशंसकों के साथ अपनी हॉट फोटोज साझा करती रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर छा जाती है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *