मोनालिसा ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कनें, इंटरनेट पर छाई तस्वीरें

भोजपुरी से लेकर टीवी तक अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाली मशहूर अभिनेत्री ‘मोनालिसा’ मनोरंजन जगत का वो चेहरा हैं, जिनके नाम से ही लोगों का दिल धड़कने लगता है. अब तक हमने मोनालिसा के कई ग्लैमसर अवतार देखे हैं. मेकअप, ज्वैलरी, हैवी कैस्ट्यूम में मोनालिसा हमेशा ही हमें इम्प्रेस करती दिखाई दी हैं. लेकिन इस बार मोनालिसा ने लोगों को अपने नो-मेकअप लुक से रूबरू करवाया है.

नई तस्वीरों में मोनालिसा लैवेंडर कलर का क्रॉप टॉप और ग्रीन पैंट पहने नजर आ रही हैं, जिसमें वो बहुत स्टाइलिश-प्यारी लग रही हैं. मोनालिसा का ये लुक सिंपल, मगर दिल खुश कर देने वाला है. सूर्य के प्रकाश में जबरदस्त ड्रेस में मोनालिसा बहुत खिली-खिली नजर आ रही हैं. बिना मेकअप भी वो उतनी ही सुन्दर नजर आ रही हैं, जितनी की मेकअप में नजर आती हैं.

वही अभिनेत्री के चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो है, जिसे देख कर पता चल रहा है कि वो अपनी जिंदगी में बहुत सकारात्मक इंसान हैं. इसके साथ ही एक हेल्दी लाइफ स्टाइल भी फॉलो करती हैं, जो आज के दौर के लिये बहुत आवश्यक भी है. एक ओर मोनालिसा ने फैंस के साथ अपना रियल लुक साझा किया. वहीं दूसरी ओर प्रशंसकों ने उन पर प्यार लुटाना आरम्भ कर दिया. वही अभिनेत्री का ये अवतार उनके प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा हैं.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *