शादी की 5वीं सालगिरह पर पति के साथ रोमांटिक हुईं मोनालिसा

भोजपुरी फिल्मों और टीवी की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स भी खूब चर्चा में बनी रहती हैं। जिसे मोनालिसा के फैंस खूब पसंद भी करते हैं। अभिनेत्री 17 जनवरी को अपनी शादी की सालगिरह मनाती हैं। उन्होंने साल 2017 में भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी। इन दोनों ने टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था।

इस मौके पर उन्होंने पति विक्रांत के साथ अपनी रोमांटिक और बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मोनालिया सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करने की वजह से भी चर्चा में रहती हैं।

शादी की पांचवी सालगिरह पर मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह के साथ अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री का हॉट और बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में मोनालिसा और विक्रांत ने रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में मोनालिसा ने रेड कलर की ब्रालेट के साथ मीनी स्कर्ट पहनी हुई है। वहीं उनके पति ने रेड और ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है।

इन तस्वीरों में मोनालिसा पति विक्रांत के साथ अलग-अलग अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। कई तस्वीरों में इन दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह को शादी की पांचवी सालगिरह की बधाई दी है। उन्होंने तस्वीरों के साथ खास कैप्शन लिखा है। इस कैप्शन में भोजपुरी अभिनेत्री ने विक्रांत सिंह को क्राइम पार्टनर, दोस्त और सबसे प्यार पति बताया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *