एक्ट्रेस मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक जाना माना नाम हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्में दी हैं। भोजपुरी सिनेमा के अलावा वह छोटे पर्दे पर भी सक्रीय हैं। टीवी सीरियल ‘नजर’ में उनके निगेटिव रोल को काफी पसंद किया गया था। एक्टिंग के अलावा मोनालिसा अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं। वह लगभग हर दिन ही अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। यहां देखें वीडियो…
मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह बेदह ही सीज़लिंग अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मोनालिसा ने ब्लू कलर के शॉर्ट वनपीस में काफी हॉट अंदाज में डांस कर रही हैं। इस दौरान मोनालिसा के स्टेप और एक्सप्रेशन वाकई देखने लायक हैं। इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में ‘लवर’ लिखा है। वहीं इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी बनाया है। इस वीडियो को अबतक हजारों बार देखा जा चुका हे। वहीं इस पर कमेंट कर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।