‘फूंक ले’ गानें पर जमकर नाची मोनालिसा, वीडियो ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा की अदाओं तथा स्टाइल पर हर कोई फिदा है. मोनालिसा के डांसिंग वीडियो तथा ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. प्रशंसकों की पसंदीदा मोनालिया ने अब उन्हें अपने नए डांस वीडियो से इंप्रेस किया है. फूंक ले सांग पर मोनालिसा का बेहतरीन डांस, जिसने भी देखा वो अपनी निगाहें नहीं हटा पाया.

वही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मोनालिसा ने अपना एक बेहतरीन वीडियो साझा किया है. वीडियो में मोनालिसा निया शर्मा का हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘मुझे फूंक ले बलमा रातभर बीड़ी की तरह…’ पर जबरदस्त डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. मोनालिसा गाने के हर हुक स्टेप को परफेक्शन के साथ फॉलो कर रही हैं. प्रशंसक मोनालिया की अदाओं तथा किलर डांस मूव्स पर अपना दिल हार रहे हैं. वीडियो में मोनालिसा की अदाएं भी प्रशंसकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं. प्रशंसक कमेंट सेक्शन में अभिनेत्री के डांस की खूब प्रशंसा कर रहे हैं.

वही डांसिंग वीडियो में मोनालिसा लाल रंग की साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं. मोनालिसा ने लाल साड़ी को रेड बैकलेस ब्लाउज के साथ पहना है. रेड लिपस्टिक, इंटेंस काजल तथा आइलाइनर और माथे पर छोटी सी बिंदी के साथ मोनालिसा ने अपने मेकअप को ग्लैम टच दिया है. वही मोनालिसा के इस वीडियोस से फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *