बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाएं, आज गुरुवार को हल्की बारिश के आसार

रायपुर, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त दक्षिण हवा के कारण गुरुवार को प्रदेश के मौसम में बदलाव के आसार है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश के उत्तरी भाग में हल्की बारिश भी हो सकती है। साथ ही न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

बुधवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ। अब सुबह बस हल्की ठंड बने रहती है और दोपहर के साथ रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। दोपहर के समय तो धूप की चुभन बढ़ गई है। बढ़ती गर्मी के कारण अब घरों और आफिसों में पंखे,एसी शुरू हो गए है। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन दिनों अधिकतम तापमान में सामान्य से ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस साल ठंड अच्छी पड़ने के कारण पिछले वर्षों की अपेक्षा गर्म कपड़ों की बिक्री 25 फीसद बढ़ी है।

बढ़ेगी गर्मी

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी मौसम में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में गर्मी अपने और तीखे तेवर दिखाएगी। आने वाले सात से आठ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *