रायपुर। छग कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने कहा, ट्रंप अभी तक सिर्फ भाषणों और सोशल मीडिया पर ये दावा कर रहे थे कि भारत और पाकिस्तान में युद्धविराम अमरीका ने व्यापार की धौंस से करवाया है। लेकिन अब ट्रंप सरकार ने कोर्ट में भी अपनी टैरिफ की नीतियों के बचाव में औपचारिक रूप से यही दलील दी है।
अमेरिका की ट्रंप सरकार लगातार इस बात से भारत की स्वेच्छा और स्वाभिमान पर सवाल उठा रही है और इसके जवाब में मोदी सरकार ने चुप्पी साध ली है। इसका खंडन कर के भारत को अपना एक मज़बूत पक्ष रखने में देर नहीं करनी चाहिए थी, नहीं तो विश्व इस मौन को स्वीकृति मानने में देर नहीं करेगा।