‘मोदी सरकार ने पाकिस्तान से हरवाया मैच, ताकि उसे वोट मिलें..’, राकेश टिकैत का क्रिकेट ज्ञान

नई दिल्ली: भारतीय किसान नेता (भाकियू) राकेश टिकैत ने कहा है कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान से T20 मुकाबला हरवाया है। उन्होंने कहा कि सरकार जानती है कि हिंदू मुस्लिम तनाव से उनके पक्ष में वोट गिरेंगे। उनका कहना था कि सरकार को पता है कि मैच हारने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अधिक वोट मिलेंगे। इसी कारण मैच हराने का फैसला लिया गया।
एक सवाल का जवाब देते हुए टिकैत ने कहा कि मोदी सरकार को खिलाड़ी बेचकर वोट मिलें तो भी वो ऐसा करेंगे। अब चुनाव आ रहा है तो उनको कुछ न कुछ नया काम चाहिए ही। टिकैत ने कहा कि वो खुद भी खिलाड़ी हैं। उनकी भावनाएं भी इस मुकाबले में भारत के हारने से आहत हुईं हैं। सरकार एक मुस्लिम खिलाड़ी (मोहम्मद शमी) के खिलाफ सोशल मीडिया पर प्रचार करवा रही है। इसका उद्देश्य भी लोगों में  झगड़ा फसाद करवाना है। टिकैत का कहना है कि भाजपा वाले बहरूपिया हैं। भिखमंगे और व्यापारी को देश से प्यार नहीं होता। भिखारी को इस चौराहे पर भीख नहीं मिली तो वह दूसरे चौराहे पर चला जाएगा। व्यापारी भी यही करता है। जहां धंधा मिलता है वो वहीं अपना अड्डा बना लेता है। पुराने लोगों ने भाजपा के लिए लोगों से कहा था कि भाजपा को गांवों में मत आने देना नहीं तो नाश कर देगा, आज उनकी बात सच साबित हुई। पूरे देश में यही दिख रहा है।
एक सवाल के जवाब में टिकैत ने कहा कि उन्हें भी 2014 के बाद ही ज्ञान मिला कि भाजपा देश विरोधी है। उनका कहना था कि भारत-पाक मैच के बाद हिंदू-मुस्लिमों के बीच जो मारपीट हुई, वो सरकार के इशारे पर हुई थी। इससे हिंदू मुस्लिमों के बीच खाई बढ़ी है। उन्होंने कहा कि हिंदू भी दो प्रकार के हैं। एक जो RSS के इशारे पर चलते हैं। वो सबसे अधिक खतरनाक है। दूसरी किस्म के हिंदू नुकसानदेह नहीं होते। वो शांतिप्रिय होते हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *