किरंदुल। मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने के मौके पर 31मई मंगलवार को भाजपा मंडल किरंदुल के कार्यकर्ता द्वारा मंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बूथ क्रमांक 245 , 246 में मोदी सरकार के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम व पीएम द्वारा किसानों को संबोधन कार्यक्रम को मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता द्वारा टीवी के माध्यम से देखा गया। मंडल महामंत्री संजीव दास उपाध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार 8 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किया है जिसके कारण पूरे देश भर में सेवा, सुशासन,गरीब कल्याण कार्यक्रम 30 मई से आरंभ किया गया है जो 15 जून 2022 तक चलेगा। मोदी सरकार के 8 साल की उपलब्धि बताते हुए दास ने कहा कि पीएम आवास योजना के अंतर्गत तीन करोड़़ से अधिक परिवारों को अपने घर मिले।नौ करोड़ 50 लाख से अधिक घरों में नल से जल पहुंच रहा है।35 करोड़ लोगों को मुद्रा ऋण स्वीकृत किए गए। नौ करोड़ 17 लाख महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजू कड़ती कोषाध्यक्ष संजू भास्कर द्वारा किसानों को सम्मान किया गया। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर मंडल महामंत्री संजीव दास अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शेख नजमुल हक अल्पसंख्यक मंडल महामंत्री शेख मुर्शीद किसान मोर्चा अध्यक्ष राजू कड़ती लखन कोटवार संजू भास्कर हूंगा कुंजाम भीमा कड़ती जोगा ओयामी बसंती बाई नीतू पटेल राहुल आदि मौजूद थे।
