मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) किरंदुल के वरिष्ठ सदस्य अंगद राम निषाद का बीआईओएम एनएमडीसी से सेवानिवृत्त होने पर यूनियन भवन श्रमिक सदन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया ,इस अवसर पर अंगद निषाद के संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण,सेवा,त्याग की यूनियन के अध्यक्ष ,सचिव, पदाधिकारियों ने अपने अपने वक्तव्य में भूरि भूरि प्रशंसा के साथ साथ सेवा निवृत्त सुखद जीवन के लिए सहृदय बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पुष्प गुच्छ,शाल,श्रीफल,गांधी गमछा,प्रशस्ति पत्र के साथ उपहार प्रदान किया गया।
