मंत्रालय में विधायक ने की खुदकुशी करने की कोशिश

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नरहरी झिरवल ने मंत्रालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। झिरवल के बाद कुछ और आदिवासी विधायक भी कूद गए। हालांकि, नीचे जाल रहने के कारण सभी की जान बच गई। सभी जाल में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को बाहर निकाला। ऊंचाई से गिरने के कारण झिरवल का ब्लड प्रेशर बढ़ गया है।

उनकी जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम मंत्रालय पहुंची है। झिरवल उपमुख्यमंत्री अजीत पवार गुट के विधायक हैं। बताया जा रहा है कि वे शिंदे सरकार की तरफ से धनगर समाज को एसटी का दर्जा दिए जाने के फैसले के खिलाफ हैं। वे अपनी ही सरकार के फैसले की विरोध कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *