फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। इस फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ 90 के दशक में कश्मीर में पंडितों के साथ हुए नरसंहार की दास्तान बताती है। आम दर्शकों के अलावा देश की कई बड़ी हस्तियों ने इस फिल्म को देखा है।
ज्यादातर लोग फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तारीफ कर रहे हैं। इस बीच मिथुन चक्रवर्ती की बहू टीवी मदालसा शर्मा ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कही है। मदालसा शर्मा मिथुन के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती की पत्नी हैं। मदालसा शर्मा ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर कहा है कि उन्होंने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें इस फिल्म को देखने के लिए टाइम नहीं मिल रहा है।
मदालसा शर्मा ने कहा, ‘मैं चारों ओर की नकारात्मकता के बारे में कुछ भी टिप्पणी नहीं करना चाहती। मैं केवल इतना कह सकती हूं कि यह एक खूबसूरती से बनाई गई फिल्म है और यह एक बहुत ही जानकारीपूर्ण फिल्म है। हर कलाकार ने बहुत ही खूबसूरत काम किया है।’ इसके अलावा मदालसा शर्मा ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर और भी ढेर सारी बातें की हैं।