राजस्थान के जोधपुर जिले में एक परिवार के चार सदस्यों को जिंदा जला दिया गया। इस हत्याकांड में बदमाशों ने 6 महीने के बच्चे को भी आग लगा दी। बुधवार को घर के आंग में चारों के जले हुए शव मिले है। चौराई गांव में हुई इस खौफनाक वारदात को लोगों ने दहला दिया है।
कहा जा रहा है कि इस घटना में आरोपियों ने पहले सोते हुए परिवार की हत्या कर दी और बाद में इन्हें घसीट कर घर के आंगन में ले गए। जहां सभी को आग के हवाले कर दिया।
सुबह जब लोगों की आंख खुली तो उन्होंने घर से धुआं उठते देखा और जब लोग मौके पर पहुंचे तो उनके उनकी रुह कपकपा गई। घर के आंगन में परिवार के चार सदस्यों के शव जले हुए थे। बच्चे का शव पूरी तरह जल चुका था। वहीं, दूसरे शव अधजले थे।
अभी तक इस घटना को किसने और क्यों अंजान दिया ये बात तो सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। अब इस मामले को लेकर राजस्थान सरकार सवालों के घेरे में हैं। भारतीय जनता पार्टी इस मामले में गहलोत सरकार पर हमलावर बनी हुई है।