नाबालिग से ब्वॉयफ्रेंड के दोस्तों ने किया रेप, पार्किंग में ही एएसपी का ऑफिस

रायपुर से गैंगरेप की खबर सामने आई है. यहां आरोपियों ने नाबालिग से मल्टी-लेवल पार्किंग में रेप किया. हैरानी की बात यह है कि इस मल्टी लेवल पार्किंग में ही एएसपी का ऑफिस है.

बताया जा रहा है कि नाबालिग से उसके ब्वॉयफ्रेंड के दोस्तों ने रेप किया. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, 17 साल की लड़की रायपुर के पास के एक गांव की रहने वाली है. वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ उसके दोस्तों से मिलने के लिए ​​​​​जय स्तंभ चौक स्थित ​​मल्टीलेवल पार्किंग में पहुंची थी. बताया जा रहा है कि लड़की का बॉयफ्रेंड उसे छोड़कर किसी काम से चला गया था. इस बीच वहां मौजूद युवकों ने लड़की से दुष्कर्म किया.

बता दें, इससे करीब 20 दिन पहले रायपुर के मंदिर हसौद थाना इलाके में भी दो बहनों के साथ गैंगरेप हुआ था. जानकारी के मुताबिक, रेप के आरोपी इसी पार्किंग में ठेके का काम संभालते हैं. लड़की को अकेला पाकर आरोपी उसे गार्ड रूम में ले गए और फिर दुष्कर्म किया. वारदात के बाद युवती ने गोल बाजार थाने जाकर घटना की जानकारी दी.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *