मामूली विवाद बना जानलेवा, छात्र पर चाकू से हमला

जबलपुर में गाली देने के मामूली विवाद में एक छात्र ने दूसरे छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।जबलपुर के शहपुरा तहसील से लगे नटवारा हाई स्कूल में गुरुवार को मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। यहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने नौवीं कक्षा के छात्र पर चाकू से दनादन वार कर घायल कर दिया। इस दौरान छात्र बेसुध होकर गिर पड़ा। उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि आरोपी ने मृतक को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। धमकी को मृतक छात्र ने मामूली रूप से लिया। लेकिन, गुरुवार की शाम को स्कूल की छुट्टी हुई तो 15 साल के आरोपी छात्र ने 16 साल के छात्र रोहित प्रजापति को

स्कूल के सामने दनादन चाकू से वार कर दिया। मृतक रोहित प्रजापति कक्षा नौवीं का छात्र है और आरोपी भी उसी स्कूल का आठवीं कक्षा का छात्र है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर दो दिन पहले विवाद हुआ था हमला करने वाले नाबालिग छात्र को मौजूद लोगों ने चाकू समेत दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक छात्र ने उसे गली दी थी, जिससे वह नाराज था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पूछताछ जारी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *