नारायणपुर। मंत्री केदार कश्यप बाइक से कच्चापाल जलप्रपात पहुंचे। उन्होने X कर बताया,आज नारायणपुर में कच्चापाल जलप्रपात का निरीक्षण किया, यह प्राकृतिक स्थल बस्तर संभाग में पर्यटन का नया आकर्षण केंद्र बनेगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय ग्राम सभा को सम्मिलित कर पर्यटन विकास की रूपरेखा तैयार की जाए।
साथ ही, स्व-सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार की पहल की जाए, जिससे स्थानीय महिलाओं को आजीविका का नया अवसर प्राप्त होगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।