भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए नुक्कड़ सभा के माध्यम से प्रभारी मंत्री ने मांगा जनता से समर्थन

किरंदुल. नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु जैसे जैसे मतदान की तिथि निकट आ रही है, चुनावी सरगर्मियां बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में राज्य के सबसे धनी नगरपालिका परिषद में शुमार किरंदुल नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष प्रत्याशी रूबी शैलेन्द्र सिंह एवं समस्त 18 वार्डों के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में गुरुवार 1 बजे गजराज कैम्प में वन एवं पर्यावरण, जल संसाधन तथा दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप द्वारा नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनता से अधिक से अधिक मतदान करते हुए केंद्र, राज्य की तरह नगरीय निकाय में भी भाजपा प्रत्याशियों की ताजपोशी करने हेतु अपार जनसमर्थन प्रदान करने की अपील की गई। कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगरीय निकाय में ऐसे नेता चुनिए जो सीधे विधायक, सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री और जरूरत पड़ने पर केंद्र सरकार के जरिये काम करा सके। वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री, बस्तर के सांसद, दंतेवाड़ा के विधायक सभी जनप्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के हैं। अतः किरंदुल नगरपालिका में भी भाजपा का अध्यक्ष और 18 पार्षद चुनकर भेजिए, जिससे किसी भी स्तर पर कोई भी कार्य न रुके और विकास कार्य निरंतर चलती रहे। नगरपालिका में भाजपा काबिज होने पर नजूल जमीन पर बसे नागरिकों को स्वामित्व एवं ट्रांसपोर्ट नगर की घोषणा भी कैबिनेट मंत्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक चैतराम अटामी, अध्यक्ष प्रत्याशी रूबी शैलेन्द्र सिंह सहित 18 वार्डो के पार्षद प्रत्याशी, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, सत्यजीत चौहान, वरिष्ठ नेता रामबाबू सिंह गौतम, मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी, महामंत्री संजीव दास, दीनानाथ, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मपाल मिश्रा, जयदीप माकन, रविंद्र सोनी, खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी दिल्ली राव, महेंद्र कुमार, राजेंद्र यादव, भारतीय जनता युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *