बालोद- प्रदेश की महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया का भाजपा को लेकर बड़ा बयान सामने आया हैं। मंत्री भेड़ियाँ ने कहा की पूर्व की भाजपा सरकार में महिलाओ के साथ उत्पीड़न के मामले ज्यादा हुए हैं। छोटी बच्चियों को भी नही बक्शा गया। झलियामारी कांड, आँख फोड़वा कांड, महिलाओं के कोख उजाड़ दिए गए, महिलाएं पहले अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित थी। मगर कांग्रेस के 4 साल में महिलाओं को सम्मान मिला हैं। कही कोई मामला आया तो उस पर तुरंत कार्यवाही हुई हैं। महिलाओं को उनका आत्मसम्मान मिला है। महिलाओं को 4 साल में आत्मनिर्भर कांग्रेस सरकार ने बनाया है। दरअसल छत्तीसगढ़ गौरव दिवस कार्यक्रम के तहत अपने विधानसभा क्षेत्र डौंडीलोहारा के ग्राम खरथुली पहुची मंत्री अनिला भेड़िया उक्त बयान दिया है। मंत्री भेड़ियाँ ने कहा कि भाजपा ने अपने 15 साल के कार्यकाल में महिलाओं के कोख को उजाड़ा है। भाजपा शासनकाल में महिलाओं ने बहुत दुख झेला है।