बढ़ा न्यूनतम तापमान, आज रात बारिश का अनुमान

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को रात भर बादल छाए रहने के चलते श्रीनगर में रात का तापमान जमाव बिंदु से ऊपर पहुंच गया। मौसम कार्यालय ने आज देर रात से बारिश/बर्फबारी होने की भविष्यवाणी की है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में माइनस 1.2 और पहलगाम में 0.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

लद्दाख क्षेत्र में, लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 10.7 रहा जो सामान्य से थोड़ा अधिक है, कटरा में 9.6 डिग्री, बटोट में 6.9 डिग्री, भद्रवाह में 4.8 डिग्री और बनिहाल में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *