देशभर में महिलाओं से ठगे करोड़ो रुपये, 3 विदेशी ठग गिरफ्तार

रायपुर। सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को झांसे में लेकर देश भर में करोड़ो रुपये की ठगी करने वाले 3 अंतर्राष्ट्रीय विदेशी नागरिकों को रायपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए सैकडों महिलाओं को झांसे में लेकर देशभर में ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

बता दें कि मैट्रीमोनियल साइट और वॉट्सएप चेट कर आरोपी धीरे-धीरे महिलाओं का विश्वास जीत लेते थे। इतना ही नहीं आरोपी प्रार्थिया से वॉट्सएप कॉल में भी बात करते थे। प्रार्थिया को गिफ्ट भेजने के नाम पर अपने भरोसे और झांसे में लेकर ठगी की और उससे 13 लाख 55 हजार रुपये ऐंठ लिए। इस राशि को आरोपी अलग-अलग बैंक खातों के जरिए लेते थे। पुलिस को ठगी के तरीके से नाइजीरियन गिरोह के होने की आशंका थी। दिल्ली में टीम ने कैंप लगाकर लगातार काम किया और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरोपी ईमानुअल और पोलिनुस मूलतः नाइजीरिया और अगस्टीन बेनिन देश का रहने वाला है। आरोपी दिल्ली के सैनिक विहार कॉलोनी मोहन गार्डन स्थित एक मकान में कॉल सेंटर संचालित कर पूरे भारत देश में ठगी करते थे। आरोपी ईमानुअल और पोलिनुस पहले भी विजा अवधि खत्म होने पर दिल्ली में अवैध रूप से निवास करने के प्रकरण में दिल्ली से विदेशी अधिनियम के तहत जेल में रह चुके है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपराध से संबंधित 19 मोबाईल फोन, 1 लैपटॉप, 31 अलग-अलग बैकों के एटीएम कार्ड, 22 पासबुक, 35 चेकबुक और 1 सिमकार्ड जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ आंध्रप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और तेलंगाना सहित अन्य राज्यों के अलग-अलग जिलों में कुल 19 अपराध दर्ज हैं। जिनमें आरोपियों द्वारा पीड़ितों से की गई है करोड़ो रुपये की ठगी शामिल है। रायपुर पुलिस द्वारा उक्त राज्यों की पुलिस से संपर्क कर गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में जानकारी साझा की जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *