दुर्ग में अधेड़ महिला की हत्या, झोपड़ी में मिली खून से लथपथ लाश

दुर्ग। जिले के नंदिनी क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां एक अधेड़ महिला का शव उसके ही घर में संदिग्ध अवस्था में मिला है। मृतका की पहचान कुंवारीन बाई यादव (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नंदिनी टाउनशिप स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पीछे झोपड़ी में अकेली रहती थी। महिला के सिर पर गहरी चोट के निशान और कान से खून बहता पाया गया जिससे हत्या की आशंका और भी गहरा गई है। घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा सकें। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है और पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के सही कारण का खुलासा हो सके। मृतका घरों में सफाई का काम करती थी और पिछले एक महीने से नंदिनी क्षेत्र में रह रही थी। प्रारंभिक जांच में उसके माथे और सिर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं, जो किसी हमले की ओर इशारा कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *