JSW MG मोटर ने बेचीं विंडसर की 3116 यूनिट्स
अक्टूबर 2024 में देश की कुल पैसेंजर इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में करीब
30% की रही हिस्सेदारी
रायपुर , JSW MG मोटर इंडिया ने हाल ही में लॉन्च की गई भारत की पहली इंटेलिजेंट CUV, MG विंडसर की अक्टूबर 2024 में जबर्दस्त बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने अक्टूबर में CUV की 3116 यूनिट्स बेचीं हैं। जो अक्टूबर में कुल पैसेंजर इलेक्ट्रिक कार बिक्री का लगभग
30% है।
कंपनी ने अक्टूबर 2024 में 7045* यूनिट्स की बिक्री के साथ सालाना आधार पर 31% की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी की स्थापना के बाद से अब तक का यह सबसे अधिक बिक्री का आंकड़ा है। स्वच्छ भविष्य के लिए सस्टेनेबल मोबिलिटी सॉल्यूशन को लेकर कार कंपनी जितनी तेजी से फोकस कर रही है, उसके बेहतर परिणाम दिखाई देने लगे हैं। इसके NEV पोर्टफोलियो ने मासिक आधार पर सेल्स ग्रोथ में बड़ा योगदान दिया है। अक्टूबर में, NEV ने JSW MG मोटर इंडिया की कुल बिक्री में 70% का योगदान दिया। यह आंकड़ा ग्राहकों के बीच कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो की बढ़ती लोकप्रियता को प्रदर्शित करता है।