किरंदुल. मेटलमाइन्स वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस 1 मई के अवसर पर बीआईओपी विद्यालय परिसर, किरंदुल में गजल सम्राट स्व जगजीत सिंह जी की यादों में “एक शाम जगजीत सिंह के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। लता मंगेशकर पुरस्कार एवं चक्रधर सम्मान से सम्मानित सुप्रसिद्ध कलाकार पंडित प्रभंजय चतुर्वेदी एवं साथीगण द्वारा सुरमयी प्रस्तुति दी जाएगी। समस्त नगरपरिवार इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं। उपरोक्त जानकारी सचिव ए के सिंह द्वारा दी गई।
