मेटलमाइन्स वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल द्वारा बीआईओपी विद्यालय में मिलन समारोह का भव्य आयोजन

किरंदुल. मेटलमाइन्स वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल द्वारा अपने समस्त सम्माननीय सदस्यगणों के लिए भव्य मिलन समारोह का आयोजन बुधवार 13 अप्रैल को बीआईओपी विद्यालय किरंदुल में किया गया, जिसमें यूनियन के समस्त सदस्यगण, परियोजना के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार बन्धु एवं गणमान्य नागरिकगण सम्मिलित हुए। यूनियन के सचिव ए के सिंह ने स्वागत उद्बोधन में सभी का हार्दिक स्वागत करते हुए मिलन समारोह के माध्यम से सभी सदस्यों के परस्पर सहयोग, भाईचारे की भावना के साथ संगठनात्मक एकता को सदैव ही बनाये रखने की बातें कही। उप महाप्रबंधक (कार्मिक) बी के माधव ने परियोजना द्वारा कर्मचारियों के हित में जो भी सहयोग होगा उसके लिए पूर्ण आश्वासन दिया गया।

 

अध्यक्ष विनोद कश्यप ने जानकारी दी कि 16 दिसम्बर 2021 को सम्पन्न हुई त्रैवार्षिक अधिवेशन में नवीन पदाधिकारी, नवीन कार्यकारिणी, विभागीय प्रतिनिधि निर्वाचित होकर आए हैं, जिसके पश्चात समस्त सम्माननीय सदस्यों के लिए मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हमारे समस्त सम्माननीय सदस्यगणों का अपार स्नेह और योगदान प्राप्त हुआ, जिसके लिए सभी का हार्दिक आभार उन्होंने व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी, कार्यालय सचिव राजेन्द्र यादव, संगठन सचिव राकेश लाल, कोषाध्यक्ष ओम कुमार साहू, बीजी प्रदीप, अनुपमा भद्रा, जी रवि, सुनील कुमार, देवनारायण, टीकम साहू, ब्रजेश मिश्रा, दिलीप सिंह, कामता प्रसाद, किशन चन्द्र सहित समस्त सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *