भाजपा ने की सलमान खुर्शीद के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कहा- कांग्रेसी करते हैं हिंदुओं का अपमान, किताब के लेखों से हिंदुओं की भावनाएं हुई आहत- गगन जयपुरिया जिला पंचायत सदस्य जांजगीर चांपा-
सक्ति-कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब “सनराइज ओवर अयोध्या” में हिंदुओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी को लेकर जिला पंचायत जांजगीर चांपा के सभापति एवं भाजपा नेता गगन जयपुरिया ने सलमान खुर्शीद के खिलाफ बम्हनीडीह थाना में केस दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है,खुर्शीद की किताब के पेज नंबर-113 पर हिंदुत्व और कुख्यात आतंकी संगठन ISIS और बोको हरम को एक समान बताया है, जिसकी भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिकायत की है. भाजपा नेताओं का कहना है कि इस किताब के आने के बाद से हिंदू समाज में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है,ऐसे में भाजपा नेताओं ने सलमान खुर्शीद के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किए जाने की अपील की है. जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के सभापति एवं भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के कोषाध्यक्ष गगन जयपुरिया का कहना है कि सभी हिंदू चाहे प्रधानमंत्री हों, राष्ट्रपति हों या साधारण व्यक्ति हो, इन सभी 100 करोड़ों हिंदुओं को अपनी किताब में आतंकी बताया गया है, इसे लेकर वे बेहद आहत हैं, इसलिए उन्होंने आवेदन देकर मांग की है कि सलमान खुर्शीद के खिलाफ केस दर्ज किया जयपुरिया का कहना है की भारत में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है परन्तु संविधान किसी भी व्यक्ति को किसी के धर्म और आस्था पर टिका -टिप्पणी करने की इजाजत नहीं देता और कोई ऐसा करता है तो उसके लिए सजा का भी प्रवधान है,भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए कहा की यदि पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं करती है तो वे आने वाले दिनों मे आंदोलन करने हेतु विवश होंगे, भाजपा नेता गगन जयपुरिया के नेतृत्व में बम्हनीडीह थाना में थाना प्रभारी को सलमान खुर्शीद के खिलाफ़ गंभीर धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज करने हेतू आवेदन दिया गया है,जिसमे गगन जयपुरिया के साथ में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष शिव जायसवाल, जिला मंत्री सोनू जायसवाल, पवन केशरवानी, आलोक अग्रवाल, बम्हनीडीह उपसरपंच आशीष तिवारी, युवा मोर्चा जिला सदस्य विशाल सराफ, मण्डल मंत्री अनुराग सोनी, पुष्पेंद्र अजगल्ले पूर्व मंडल अध्यक्ष नरोत्तम पटेल, संघ के सक्रिय कार्यकर्ता गजाधर श्रीवास उपस्थित थे I