दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों में संस्था से जुड़ रहे अग्रवाल बंधु, अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने करी अपील-अधिवेशन से पूर्व हम बनाएं 1000 नए सदस्य
कोलकाता(दिल्ली)-अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के 3 एवं 4 जनवरी 2022 को सम्मेलन की दिल्ली एनसीआर प्रांतीय इकाई के आतिथ्य में ब्लू रेडिसन दिल्ली में होने वाले द्वितीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी सभा एवं अधिवेशन को लेकर जहां तैयारियां जोरों से चल रही है, तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली प्रदेश सहित अन्य राज्यों में सम्मेलन का सदस्यता अभियान भी अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जोरों से चल रहा है, इस सदस्यता अभियान में जहां सम्मेलन की दिल्ली एनसीआर प्रांतीय इकाई के सचिव एवं आयोजन समिति सदस्य कृष्ण कुमार बंसल के नेतृत्व में सदस्यों ने जहां 33 नए आजीवन सदस्य जुड़े हैं, तो वही दिल्ली एनसीआर प्रांतीय इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, मुख्य सलाहकार पीडी अग्रवाल, उपाध्यक्ष बी के बंसल, राष्ट्रीय संयोजक डॉ सपना बंसल, राष्ट्रीय संयोजक गिरीश मित्तल, महासचिव विपिन गुप्ता, सचिव प्रवीण गोयल, कोषाध्यक्ष रजनीश जैन, महिला इकाई की अध्यक्ष कविता अग्रवाल, पूजा गर्ग, कोषाध्यक्ष कांता अग्रवाल एवं सभी सदस्यों के नेतृत्व में सदस्यता का अभियान जोरों से चलाया जा रहा है

तथा इस कार्य में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के मार्गदर्शन में केंद्रीय टीम तथा प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य भी जुटे हुए हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की चेन्नई शाखा ने भी अधिवेशन के इस मौके पर सम्मेलन से जुड़े ऐसे व्यापारी या कि उद्योगपति जो कि अपने प्रोडक्ट या कि अपने व्यापार से जुड़े सामानों का राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार- प्रसार करना चाहते हैं, उन्हें अपने प्रोडक्ट का 30 सेकंड का एक वीडियो बनाकर भी भेजने की अपील की है, तथा इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से आरती रामगढ़िया चेन्नई 99629 76877 एवं अंशु अग्रवाल मैसूर 8951073751 में संपर्क करने की अपील की है, तथा इस संबंध में आरती रामगढ़िया का कहना है कि इस सम्मेलन में देश के कोने-कोने से प्रतिनिधि आएंगे एवं आपके द्वारा भेजे गए प्रोडक्ट की लाइव वीडियो पूरे 2 दिन तक अधिवेशन में चलेगी एवं पहले आओ- पहले पाओ के आधार पर पहली 50 एंट्रीरियो को ही इसमें शामिल किया जाएगा, तथा आरती रामगढ़िया ने शीघ्र ही फोन कर अपने स्टॉल बुक करवाने की अपील की है,वहीं अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से दो दिवसीय अधिवेशन को लेकर कार्य सूची जारी की जा चुकी है, तथा सम्मेलन के अंतर्गत उड़ीसा, कर्नाटक, झारखंड बिहार पंजाब हरियाणा पश्चिम बंगाल, गोवा,सहित विभिन्न राज्यों में सम्मेलन का सदस्यता अभियान जोरों से चलाए जा रहा है तथा अधिवेशन को लेकर जहां अग्रवाल बंधुओं में भारी उत्साह है, तो वहीं इस अधिवेशन में लगभग एक हजार की संख्या में विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधियों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है, एवं दिल्ली-एनसीआर प्रांतीय इकाई ने भी सभी सदस्यों को अपना अग्रिम पंजीयन करवाने तथा स्थानीय स्तर पर सदस्यता अभियान जोरों से चलाने की अपील की है, उल्लेखित हो कि अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के इस अधिवेशन को लेकर व्यापक रूप से प्रचार- प्रसार का काम चल रहा है, तथा अधिवेशन भव्य रूप से आयोजित हो एवं इस दो दिवसीय अधिवेशन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के कार्यों को लेकर भी विस्तृत चर्चा एवं नई कार्य योजनाएं तैयार की जाएंगी,तथा केंद्रीय मुख्यालय की ओर से भी सभी आजीवन सदस्यों एवं अन्य सदस्यों से संपर्क कर अधिवेशन में आने का आमंत्रण दिया जा रहा है, तो वही दिल्ली एनसीआर शाखा ने भी अधिवेशन को लेकर लगभग तैयारियों को अपनी नियमित रूप से बैठकर आयोजित कर पूर्ण कर लिया है
