ग्राम खिसोरा में राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” से भेंट-मुलाकात की शुरुआत

धमतरी। भेंट-मुलाकात आज सिहावा विधानसभा के ग्राम खिसोरा में जारी है. उन्होंने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल में समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण किया। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में माल्यार्पण एवं राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि विधानसभाओं में लगातार भेंट-मुलाकात कर रहे हैं। विधानसभा में पारित काम और हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं यह जानकारी आपसे लेने के लिए आपके बीच आया हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे ज्यादा राइस मिल वाला आपका जिला है। उन्होंने पूछा किन-किन का ऋण माफ हुआ, जिस पर सैकड़ों हाथ एक साथ उठाकर लोगों ने हामी भरी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त 31 मार्च को आपके खातों में आ जायेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *