नगर पालिका क्षेत्र शक्ति में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत प्रारंभ हुआ मोबाइल वैन के माध्यम से चिकित्सा उपचार

शक्ति नगर पालिका क्षेत्र में प्रत्येक शनिवार एवं बुधवार को स्लम क्षेत्रों में उपलब्ध रहेगी चिकित्सा मोबाइल वैन

सक्ती-छत्तीसगढ़ शासन की स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्लम क्षेत्रों में लोगों को उनके स्थानों पर ही स्वास्थ्य चिकित्सा जांच इत्यादि की सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रारंभ की गई मोबाइल वैन सेवा का शुभारंभ नगर पालिका क्षेत्र शक्ति में 2 अप्रैल को वार्ड क्रमांक 1 कसेर पारा के कर्म सैनी चौक से हुआ, इस दौरान नगरपालिका शक्ति के मुख्य नगरपालिका अधिकारी मिथिलेश कुमार अवस्थी, उपयंत्री पटेल, मोहम्मद इब्राहिम, चिकित्सक डॉक्टर यामीन अब्दुल्लाह तथा वार्ड क्रमांक 1 की पार्षद चांदनी सहिस प्रमुख रूप से मौजूद थे, इस अवसर पर नगरपालिका शक्ति के मुख्य नगरपालिका अधिकारी मिथिलेश कुमार अवस्थी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रत्येक स्लम क्षेत्रों में यह स्वास्थ्य मोबाइल वैन प्रारंभ की गई है, जो कि आज शक्ति नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 से प्रारंभ हो रही है, एवं प्रत्येक शनिवार को यह स्वास्थ्य मोबाइल वैन वार्ड क्रमांक 1, वार्ड क्रमांक 18 सहित स्लम बस्तियों में पहुंचकर लोगों को खून जांच, यूरिन टेस्ट, सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा परामर्श सुविधाएं मौके पर ही उपलब्ध करवाएगी तो वहीं प्रत्येक बुधवार को यह वैन साप्ताहिक बुधवारी बाजार दिवस होने के कारण शहर के वार्ड क्रमांक 4 पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम के बगल में पौनी पसरा के पास सेवा के लिए उपलब्ध रहेगी ,मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि इस स्वास्थ्य मोबाइल वैन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संपूर्ण चिकित्सा जांच सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं, तथा शक्ति शहर में 2 अप्रैल को प्रारंभ हुई इस वैन में लगभग 80 लोगों ने इसका लाभ लिया है,एवम मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत प्रस्तावित शिविर स्थल-माह अप्रैल 2022 में 2 अप्रैल दिन-शनिवार को सुबह 8.00AM To 3.00 PM तक ,दिनांक-06.04.2022 से 09.04.2022-बुधवार एवम शनिवार,सुबह-8.00AM To 3.00 PM,दिनांक-13.04.2022,बुधवार एवम शनिवार को,दिनांक-16.04.2022,8.00AM To 3.00 बजे तक होंगा एवम शिविर स्थल-वार्ड क्र. 01 कर्मसैनी चौक के पास बाजार मैदान के पास,वार्ड नं-18 सब्जीमण्डी के पास होगा मुख्य नगरपालिका अधिकारी मिथिलेश कुमार अवस्थी ने कहा है कि शक्ति शहर के प्रत्येक नागरिक इस स्वास्थ्य चिकित्सा मोबाइल वैन का लाभ ले सकते हैं एवं यह वह जहां भी सेवा के लिए उपलब्ध होगी वहां लोग आकर इसका लाभ प्राप्त कर सकेंगे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *