आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चिकित्सा शिविर का आयोजन

किरंदुल– विनय कुमार मुख्य महाप्रबंधक के दिशा-निर्देशों,सतत मार्गदर्शन एवं बीके माधव उप महाप्रबंधक (कार्मिक) के नेतृत्व में परियोजना में भारतीय स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के काल में आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम के क्रम में वर्ष भर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। इसी क्रम में दिनांक 25 एवं 26 अप्रैल को दो दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन परियोजना स्थित मंगल भवन में किया जा रहा है।दिनांक 25.4.2023 को मंगल भवन में जबकि दिनांक 26.4.2023 को परियोजना चिकित्सालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा। परियोजना चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एम.वी. लाल ने परियोजना में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि इस दो दिवसीय शिविर में लोग आएं और अपनी जांच कराकर अपने स्वास्थ्य लाभ लेवें।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *