अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर निगम में महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महापौर मीनल चैबे एवं आयुक्त विष्वदीप ने सम्मान किया 

महिलाएं रायपुर शहर को विकसित बनाने मजबूती के साथ संकल्प लेकर कार्य करें – महापौर मीनल चैबे 
 अधिकारियों, कर्मचारियों की समस्याओं का नगर निगम स्तर पर अथवा शासन स्तर पर यथा संभव समाधान करने का कार्य करेंगे – आयुक्त विष्वदीप 0
महिला सषक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता के कार्यो पर वीडियो प्रस्तुति दी गई 0
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के तत्वावधान में नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल पर निगम सामान्य सभा सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम रायपुर की महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महापौर मीनल चैबे और नगर निगम आयुक्त विष्वदीप ने मंच पर श्रेष्ठ कार्याे हेतु नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद जाघव सहित सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में सम्मानित किया। महापौर मीनल चैबे ने मंच पर प्रभारी अपर आयुक्त  कृष्णा खटीक, उपायुक्त डाॅ. अंजलि शर्मा, डाॅ. दिव्या चंद्रवंषी, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही, जोन 5 जोन कमिष्नर राजेष्वरी पटेल को महिला दिवस पर अधिकारी कर्मचारी एकता संघ की ओर से मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
इसी प्रकार महापौर मीनल चैबे एवं आयुक्त  विष्वदीप ने नगर निगम की महिला कर्मचारी सर्व वंदना जाघव, राजश्री श्रीवास, रोमा तिवारी, रूही आफरीन, स्वाती साहू, शीला शर्मा, रीना पाटले, जयंती दुर्गा, उषा बघेल, मनीषा मेहरकुरे, पुनम भुटानी, मोनिका यादव, माधुरी खलको, नीलम सहारे, श्वेता षिन्दे, माया वर्मा, रूचिका मिश्रा, निवृत्ति गौतम, प्रियंका शर्मा, अंजली बारले, प्रमिला भारती, सिम्मी भारती, सरस्वती यादव, रचना मोहंती, विनिता जायसवाल, अंजली मालवीय, गायत्री देवांगन, उषा सिंदूर, सुश्री संजना हलदार, प्रिया बसंती तिवारी को स्मृति चिन्ह प्रदत्त कर महिला दिवस पर सम्मानित करते हुए हार्दिक बधाईयां दी । महापौर मीनल चैबे एवं आयुक्त विष्वदीप को अधिकारियों कर्मचारियों की ओर से अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद जाघव ने श्रीफल, शाॅल, स्मृति चिन्ह प्रदत्त कर सम्मानित किया।
महापौर मीनल चैबे ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी । महापौर ने कहा कि जनता ने उन्हें महापौर निर्वाचित किया है और वे नगर निगम में महापौर के रूप में जनता के लिये कार्य करने कृत संकल्पित है। महापौर ने कहा कि नगर निगम की सभी महिला अधिकारी एवं कर्मचारी रायपुर को सुन्दर, सुव्यवस्थित, विकसित राजधानी बनाने मजबूती के साथ संकल्प लेकर कार्य करें। किसी भी महिला अधिकारी कर्मचारी को किसी भी प्रकार का भय नहीं होना चाहिए। वे स्वयं महापौर के रूप में नगर निगम के प्रत्येक महिला अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ मिलकर कार्य करने संकल्पित है।
आयुक्त विष्वदीप ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिला अधिकारियों, कर्मचारियों को हार्दिक बधाईयां दी । आयुक्त ने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यो को रायपुर जिले में महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मतदान केन्द्रों में जिस तत्परता से किया वह वास्तव में बहुत सराहनीय रहा। यहां महिलाओं ने मतदान केन्द्रों का दायित्व संभाला उन केन्द्रों से जिला निर्वाचन कार्यालय को कोई भी षिकायत किसी भी प्रकार से प्राप्त नहीं हुई। व्यवस्था अच्छी रही जिसके लिये निर्वाचन ड्यूटी कर रही महिलाएं वाकई बधाई की पात्र है। आयुक्त ने कहा कि जिस भी किसी कर्मचारी अधिकारी को कोई भी समस्या हो वे नगर निगम में सीधे उनसे संपर्क कर बतला सकते है अगर वे कार्यालय में उपलब्ध नहीं है तो वे नगर निगम के अपर आयुक्तों को अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते है। वे अधिकारियों कर्मचारियों की समस्याओं का नगर निगम स्तर पर यथा संभव निदान करेंगे। यदि शासन स्तर की समस्या आयी तो वे शासन स्तर पर समस्या को अवगत कराकर कार्य करेंगे। नगर निगम रायपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों का कार्य काफी अच्छा रहा है। अब रायपुर को स्वच्छ सुन्दर सुव्यवस्थित राजधानी शहर का स्वरूप देने हम सभी को मिलकर संकल्प लेकर कार्य करना है।
नगर निगम रायपुर अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद जाघव ने कार्यक्रम में महापौर एवं आयुक्त सहित महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत किया। उन्होने कहा कि नगर निगम रायपुर के सभी अधिकारी व कर्मचारी लगातार 24 गुना 7 कार्य करते है। किंतु जो सुविधाएं अपेक्षित है वे अभी भी उनसे दूर है। उन्होने महापौर एवं आयुक्त से इस संदर्भ में निगम अधिकारियो कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर उन्हें दूर करने का विनम्र अनुरोध किया। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर द्वारा महिला सषक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता हेतु किये जा रहे कार्यो पर प्रकाष डालती वीडियो का प्रस्तुतिकरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं अंत में आभार प्रदर्षन रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पूर्व महाप्रबंधक पीआर आषीष मिश्रा ने किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *