अंडर ब्रिज में लगी भीषण आग, बंद की गई वाहनों की आवाजाही

भिलाई। छत्‍तीसगढ़ के भिलाई के नेहरू नगर अंडर ब्रिज में अचानक आग लग गई। इस घटना में 25 मीटर प्लास्टिक की सीट जलकर खाक हो गई। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। दोपहर होने की वजह से यहां पर लोगों का आवागमन काफी कम था। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग के कारणों का पता नहीं चल चका है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *