आज से इंदौर एयरपोर्ट पर भी मास्क हुआ अनिवार्य

डायरेक्टोरेट जनरल आफ सिविल एविएशन द्वारा कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद देशभर के एयरपोर्ट पर मास्क अनिवार्य करने के बाद आज गुरुवार से इंदौर एयरपोर्ट पर भी मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। सुबह एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को मास्क पहनने के लिए कहा गया है। हालांकि एयरपोर्ट पर अधिकांश यात्री पहले से ही मास्क पहन कर यात्रा करते हैं।

कोराना की पहली लहर में एयरपोर्ट से आने वाले यात्रियों पर ही शहर में कोरोना फैलाने का आरोप लगा था। कहा जा रहा था कि दूसरे देशों से मेट्रो में आकर यात्री सीधे इंदौर आ रहे थे। एयरपोर्ट पर उनकी कोई स्क्रीनिंग नहीं की जा रही थी। इसके बाद दूसरी लहर में यहां पर सख्ती की गई थी। खास तौर से महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर की जांच अनिवार्य की गई थी। जो यात्री जांच रिपोर्ट लेकर नहीं आते थे, उनकी जांच एयरपोर्ट पर ही की जाती थी।

अब एक बार मामले बढ़ने पर डीजीसीए ने एक बार फिर से एयरपोर्ट पर मास्क अनिवार्य कर दिए हैं। बुधवार को जारी सर्कुलर में एयरलाइन्स को कहा गया है कि वो यात्रा के दौरान सभी का मास्क पहनना सुनिश्चित करें। अगर बार-बार की चेतावनी के बाद भी अगर कोई यात्री नहीं माने, तो एयरपोर्ट संचालक स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की भी मदद ले सकते हैं। इतना ही नहीं, डीजीसीए ने फेस मास्क पहनने से इन्कार करने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने का भी सुझाव दिया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *